Contact us
भूगोल वैकल्पिक cover

भूगोल वैकल्पिक

Instructor: Shri K. Siddhartha and Dr. S. Mukherjee

Language: Hindi

Validity Period: Lifetime

₹25000

भूगोल वैकल्पिक

आनलाइन भूगोल वैकल्पिक विषय

Ensemble द्वारा संचालित डिजिटल दूरस्थ मार्गदर्शन कार्यक्रम, भारत का पहला आनलाइन एकीकृत कार्यक्रम है। दूरस्थ मार्गदर्शन कार्यक्रम के डाक-संबंधी भाग में अभ्यर्थी को किताबें (डाक द्वारा), ई-किताबें उपलब्ध करायी जाएंगी। और इन अध्ययन सामग्री के उत्कृष्ट विश्लेषण।

आधारित विविरण मल्टीमीडिया/एनीमेशन वीडियो, परिचर्चा, डाक्यूमेकन्टरी ओर कक्षा व्याख्यान के माध्यम से उपलब्ध कराये जाएंगे। डिजिटल मार्गदर्शन कार्यक्रम में शामिल हैं:

  1. किताबें, प्रकाशित स्वरूप में या डिजिटल स्वरूप में (ई-किताबें)।
  2. मल्टीमीडिया और एनीमेशन आधारित वीडियों व्याख्यान तथा कक्षा व्याख्यान के माध्यम से किताबों का बैकअप।
  3. विश्लेषण के साथ आनलाइन टेस्ट का अभ्यास।

अभ्यर्थी को क्या प्राप्त होगा?

  1. अभ्यर्थी को डाक्यूमेंटरी स्वरूप में, कहानी कहने जैसी सरल भाषा में एनीमेटेड वीडियो व्याख्यान उपलबध कराये जाएंगे। यह एनीमेटेड वीडियो बेहतरीन एनीमेशन विशेषज्ञों, पसंदीदा वीडियो गैलरी मानक तथ्यों और सच्ची घटनाओं पर आधारित वीडियों अंशों द्वारा बनाए गए हैं। यह वीडियो अभ्यर्थियों की समझ, उनकी अवधारणा व कलपना शक्ति के विकास में मददगार होंगे। कार्यक्रम को लगभग आधे धण्टे के ज्ञानवर्धक व मनोरंजक सत्र में परिवर्तित कर दिया गया है।
  2. कक्षा जैसे माहौल में कुछ विश्लेषण आधारित तथा अलग से रिकार्ड किये गए वीडियों।
  3. अभ्यर्थी को संगठित स्वरूप में पूर्ण अध्ययन सामग्री (SHORT SMART STUDY) डाक द्वारा या प्रिंटेड या डिजिटल माध्यम से उपलब्ध करायी जाएगी।

प्रत्येक अध्याय में विषय की मांग के अनुरूप पूर्ण जानकारी का समावेश होगा। इस दुर्जेय अध्ययन सामग्री का निर्माण सिविल सेवा से संबंधित सबसे अच्छे स्त्रोतों से किया गया है, जैसे- NCERT, SCERT, सरकारी रिपोर्ट, THE HINDU, INDIAN EXPRESS, योजना, कुरूक्षेत्र.......और क्यों नहीं? अभ्यर्थियों को इसके अतिरिक्त और कुछ भी पढ़ने की आवश्यकता नहीं होगी।

  1. कक्षा कार्यक्रम के अनुरूप सहज व बेहतर तरीके से तैयार किया गया सारांश, जो अभ्यर्थी को अपने पाठ्यक्रम का तीव्र रिवीजन करने में मदद करेगा। अभ्यर्थी विभिन्न अध्यायों से संबंधित सारांश वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
  2. अभ्यर्थी को सभी संभावित व विभिन्न तरीके से पूछे जा सकने वाले प्रश्नों की सूची उपलब्ध करायी जाएगी। ताकि अभ्यथी के किसी विषय या उससे संबंधित प्रश्न न छूटे, जिनकी परीक्षा में पूंछे जाने की संभावना है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को विभिन्न भागों/अध्याय के अनुरूप पूर्व में पूंछे गए प्रश्नों का संग्रह भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  3. Ensemble द्वारा अभ्यर्थी को पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु User ID और Password उपलब्ध कराया जाएगा जो कि पाठ्यक्रम में प्रवेश की तिथि से 1 साल तक वैद्य रहेगा।

कक्षा के पहले

सलाह

  1. अभ्यर्थी अपनी 6वीं से 12वीं स्तर की पाठ्यपुस्तकों को अवश्य रिवाइज कर लें।
  2. अभ्यर्थियों को विश्व भूगोल की विभिन्न अवस्थितियों की बेहतर समझ होना आवश्यक है।

आनलाइन कक्षा कार्य-प्रणाली-कैसे बेहतर उपयोग करे?

  1. अभ्यर्थियों को बेहतर नतीजों के लिए Ensemble द्वारा दिये जाने वाले पाठ्य कार्यक्रम का पूर्णतः पालन करना होगा।
  2. अभ्यर्थी पहले से पढ़ चुके विषयों की कक्षा के वीडियो को अवश्य देखना चाहिए ताकि वह कक्षा कार्यक्रम से अधिकतम लाभ प्राप्त कर सके।
  3. अभ्यर्थी कक्षा कार्यक्रम में अध्ययन के दौरान अपने सामने विषय संबंधी सारांश रख सकते हैं।
  4. पाठ्यक्रम के एक भाग खत्म होने के बाद
  • पूर्व में पढ़े हुए विषयों पर प्रत्येक दो हफ्तों में Assignment!
  • सप्ताह के अंत में समस्या समाधान सत्र।
  • उपर्युक्त कार्यक्रम की वैद्यता 1 वर्ष होगी।
  • पाठ्यक्रम हेतु शुल्क 25000/- रूपये

विषयों का क्रम

पेपर-1

  1. मानव भूगोल
  2. आर्थिक भूगोल
  3. बस्ती भूगोल
  4. जनसंख्या भूगोल
  5. मोडल, सिद्धांत और मानव भूगोल के नियम।
  6. मानव भूगोल में अवधारणाएं।
  7. भौतिक भूगोल
  8. भू-आकृति विज्ञान।
  9. जलवायु विज्ञान।
  10. समुद्र विज्ञान।
  11. जैव-पर्यावरणीय भूगोल।

पेपर-2

  1. भारत के भौतिक पक्ष एवं प्राकृतिक घटनाएं।
  2. भारत के संसाधन
  3. भारतीय कृषि
  4. भारतीय उद्योग
  5. यातायात
  6. बस्ती
  7. सांस्कृतिक पक्ष
  8. क्षेत्रीय नियोजन
  9. क्षेत्रीय विकास एवं नियोजन
  10. राजनीतिक पहल।

पेपर-2 से संबंधित विषयों के इस प्रकार से समुच्चय बनाये गए है कि अभ्यर्थी को अध्ययन और उसकी समझ विकसित करने में आसानी हो। इसके साथ ही विषयों के समकालीन मुद्दों, क्षेत्रीय नियोजन और सांस्कृतिक पक्षों को भी शामिल किया गया है।

यद्यपित इसमें से कुछ गौण विषय वीडियो परिचर्चा में शामिल नहीं किए जाएंगे फिर भी उससे संबंधित पूर्ण अध्ययन सामग्री अभ्यर्थी को उपलबध करायी जाएगी।

Reviews
Other Courses
Launch your GraphyLaunch your Graphy
100K+ creators trust Graphy to teach online
𝕏
Ensemble IAS Academy Online Courses 2024 Privacy policy Terms of use Contact us Refund policy